फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Divyans won

सलोह के दिव्यांश ने जीती सुर-तरंग प्रतियोगिता

Sat, 01 Oct 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 01 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Divyans won
हरोली में सुर-तरंग प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते मास्टर सलीम। - फोटो : अमर उजाला

हरोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित हरोली हलके के स्कूली विद्यार्थियों की सुर तरंग प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलोह के दिव्यांश प्रथम रहे। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छेत्रां की काजल तथा शिशु मॉडल पब्लिक स्कूल ललड़ी की शिवानी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


हरोली स्कूल के जसविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा मैसेज कनवेइंग गीत के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ की रीतिका शर्मा और बाथड़ी की सुरेंद्र कौर को पुरस्कृत किया गया। बेहतरीन मनोरंजन के लिए वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खड्ड के रोहित कुमार को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में हरोली हलके के 40 सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रसिद्ध पहाड़ी गायक करनैल राणा, पंजाबी गायक रोमी रंजन और बलवीर वीरा ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मास्टर सलीम के गानों पर झूमे स्कूली विद्यार्थी
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक मास्टर सलीम ने बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा एक से बढ़कर एक गीतों के माध्यम से पंडाल में मौजूद हजारों बच्चों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मास्टर सलीम ने घोषणा की कि जालंधर स्थित उनकी अकादमी में दिव्यांश के साथ-साथ काजल और शिवानी को भी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले करनैल राणा के नेतृत्व में सूचना एवं जन संपर्क विभाग, धर्मशाला के नाट्य दल ने हरोली के विकास पर तैयार गीत प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से हरोली हलके में हुए गत चार वर्षों के विकास को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री, उपायुक्त विकास लाबरू, एसडीएम धनवीर ठाकुर, हरोली ब्लॉक कांग्रेस प्रधान रणजीत राणा सहित हलके के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक  तथा क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली के विकास और कल्याण के लिए उनकी एक-एक खून की बूंद ही नहीं, बल्कि हड्डियां भी समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हलके को प्रदेश का एक मॉडल और आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए विकास और गरीब के कल्याण के एजेंडे के साथ-साथ हरोली की प्रतिभाओं को विशेषकर स्कूली बच्चों को आगे लाने, खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।



अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली हलके के समग्र विकास के लिए वह पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहे हैं तथा यहां की जनता के आशीर्वाद से इसे और मजबूती के साथ अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुर तरंग जैसे कार्यक्रम के माध्यम से एक भी बच्चा मास्टर सलीम जैसा गायक बन गया, वह दिन हरोली हलके के लिए बहुत बड़ा दिन होगा। उन्होंने सुर तरंग कार्यक्रम के लिए मास्टर सलीम की ओर से दिए गए समय और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका यह आशीर्वाद और मार्गदर्शन भविष्य में भी हरोली हलके के बच्चों को मिलता रहेगा। उद्योग मंत्री ने मास्टर सलीम को हरोली में संगीत अकादमी स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया तथा कहा कि यदि वह हरोली एसडीएम कार्यालय में अपनी संगीत अकादमी का पंजीकरण करवाते हैं, तो वह अपनी ओर से एक लाख की राशि अकादमी को शुरू करने के लिए प्रदान करेंगे। इससे पहले उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सुर संगम प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। हरोली स्कूल के प्रधानाचार्य मतिंद्र लट्ठ, हरोली पंचायत प्रधान विजय कुमारी एवं हरोली स्कूल के समस्त स्टाफ ने उद्योग मंत्री, उनकी धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री एवं मास्टर सलीम को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed