फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dispute over land allocation for a graveyard

Una News: कब्रिस्तान के लिए जमीन आवंटित करने पर विवाद

Fri, 21 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 21 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dispute over land allocation for a graveyard
बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत बेहड़ जस्वां के गांव बेहड़ कांशी वार्ड नंबर-6 में आबादी के बीच कब्रिस्तान के लिए सरकारी भूमि आवंटित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि प्रस्तावित स्थल घरों से महज 50 मीटर की दूरी पर है। ग्रामीणों ने भूमि आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें विश्वास में लिए बिना कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

वहीं, आरटीआई के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों और तत्कालीन पंचायत की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) को लेकर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है।
ग्रामीणों प्रदीप चौधरी, नरेश कुमार, शाम सुंदर, सुदर्शन चौधरी, सोमनाथ, जोगिंदर कुमार, कृष्ण कुमार, मीनाक्षी देवी, रेणु बाला और सुनीता देवी ने बताया कि उन्हें भूमि आवंटन की जानकारी तब मिली, जब संबंधित समुदाय के लोग मौके पर तारबंदी करने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच कब्रिस्तान बनने से भविष्य में लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मामले की दोबारा जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी आपत्तियों का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा एसडीएम अंब को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दिए जाने की बात भी सामने आई है। एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने कहा कि भूमि का आवंटन सभी आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किया गया है।
यदि ग्रामीणों को प्रस्तावित स्थल पर आपत्ति है और वे विरोध कर रहे हैं तो उनकी समस्या को देखते हुए किसी अन्य स्थान पर भूमि उपलब्ध कराने के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा।

ग्राम पंचायत बेहड़ जस्वां की प्रधान अनुराधा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पंचायत के समक्ष आई है। पंचायत मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रही है और विवाद खत्म करने के लिए दूसरे स्थान पर भूमि तलाशने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed