{"_id":"6a874dc2cd0a76106f0c2538","slug":"bca-student-sunakshi-dies-in-a-road-accident-in-chalet-una-news-c-93-1-ssml1048-203023-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीसीए की छात्रा सुनाक्षी की चलेट में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीसीए की छात्रा सुनाक्षी की चलेट में सड़क हादसे में मौत
Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
मृतका सुनाक्षी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव चलेट में वीरवार दोपहर करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुनाक्षी (20) पुत्री सतनाम सिंह निवासी झंबर, जिला ऊना की मौत हो गई। वह गगरेट क्षेत्र के गांव मवा कोहलां में अपने रिश्तेदारों के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। हादसा उस समय हुआ, जब सुनाक्षी स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक टैंकर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी और सुनाक्षी की मौके पर मौत हो गई जबकि स्कूटी चालक सुरक्षित है।
पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज से छुट्टी होने के बाद सुनाक्षी घर जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंची। इसी दौरान उसके गांव के एक व्यक्ति ने उसे स्कूटी पर लिफ्ट दी। स्कूटी चलेट पुल पार करने के बाद करीब 50 मीटर ही आगे पहुंची थी कि पीछे से आ रहे टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी के पीछे बैठी सुनाक्षी सड़क पर गिर गई और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे चलेट के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों की निशानदेही पर आसपास के इलाके की छानबीन के दौरान आरोपी चालक को पुलिस टीम ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
परिवार ने गंवाई होनहार बेटी
पढ़ाई में होशियार सुनाक्षी परिवार की बड़ी बेटी थी और परिवार की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाती थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसर गया। सुनाक्षी अपने माता-पिता के साथ नहीं बल्कि गगरेट क्षेत्र के मवां कोहला गांव में रिश्तेदारों के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। सुनाक्षी का एक छोटा भाई और बहन है। वह मौसी के यहां रहती थी।
-- --
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।