{"_id":"691b6ed1f710beffdd06bb77","slug":"dirty-drain-water-is-entering-the-lalsingi-school-premises-una-news-c-93-1-ssml1048-172297-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लालसिंगी स्कूल परिसर में घुस रहा नाले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लालसिंगी स्कूल परिसर में घुस रहा नाले का गंदा पानी
Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय से सटे राजकीय प्राथमिक स्कूल लालसिंगी के साथ लगते नाले का पानी संस्थान के लिए दंश बन चुका है। स्कूल के आसपास प्रवासी लोगों की बस्ती और दुकानें हैं।
वहां से लगातार गंदगी नाले में फेंकी जा रही है। इससे नाला हर 10 से 15 दिन के बाद ब्लॉक हो रहा है। नतीजा यह हो रहा कि पानी ब्लॉक होकर स्कूल परिसर में घुस रहा है। इससे कक्षाएं संचालित करने में परेशानी हो रही है।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्कूल लालसिंगी पुराना होशियारपुर मार्ग से सटा हुआ है। सड़क और स्कूल के बीच नाला है जिसमें कुछ जगह तो स्लैब डाली गई लेकिन नाले का अधिकतर हिस्सा खुला पड़ा है।
विज्ञापन
स्कूल के आसपास बड़ी संख्या में प्रवासी लोग झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। वहीं कुछ दुकानें भी यहां संचालित हो रही हैं। प्रवासी बस्ती और दुकानों का पॉलीथिन व अन्य कूड़ा कर्कट सीधा नाले में फेंका जा रहा है।
सफाई के बावजूद नाला कुछ दिन के भीतर ही ब्लॉक हो रहा है। पानी ओवरफ्लो होकर स्कूल परिसर में घुस रहा है जिससे कक्षाएं लगाना मुश्किल हो रहा है। कुछ दिन पहले तो इस स्कूल में पानी घुसने और पेयजल किल्लत के कारण छुट्टी तक करनी पड़ गई।
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि लालसिंगी स्कूल की समस्या उनके ध्यान में है। नाले में पॉलीथिन और कूड़ा फेंकने से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है।
स्कूल परिसर सड़क के मुकाबले तीन फीट नीचे है। इससे पानी ओवरफ्लो होते की स्कूल में घुस रहा है। समस्या के समाधान को लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा की गई है।