{"_id":"69cab976dac0c65b4a073fab","slug":"director-of-drug-de-addiction-centre-accused-of-snatching-gold-ring-una-news-c-93-1-ssml1048-186584-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर सोने की अंगूठी हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर सोने की अंगूठी हड़पने का आरोप
Mon, 30 Mar 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल में एक नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ सोने की अंगूठी हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत के अनुसार संचालक ने केंद्र में भर्ती रहे व्यक्ति की सोने की अंगूठी और आधार कार्ड वापस नहीं किए गए।
पुलिस को दी शिकायत में राकेश लाल निवासी बलाचौर पंजाब ने बताया कि वह गांव बाथड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में 18 जुलाई 2025 से एक फरवरी 2026 तक भर्ती रहा। उसने आरोप लगाया कि केंद्र में दाखिल होते समय संचालक विशाल पुरी निवासी मुख्य बाजार ऊना ने उसका आधार कार्ड और करीब 8.77 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी, जिसमें कीमती नग जड़ा हुआ था, अमानत के तौर पर अपने पास रख लिए थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार उस समय आश्वासन दिया गया था कि केंद्र से डिस्चार्ज होने पर उसका सामान लौटा दिया जाएगा लेकिन एक फरवरी 2026 को डिस्चार्ज होने के बाद जब उसने अपना सामान मांगा तो केंद्र संचालक ने उसे लौटाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद कई बार मांग करने के बावजूद भी उसकी अंगूठी वापस नहीं की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।