{"_id":"686d20fd6a50c32e6f0a79ac","slug":"digital-record-of-properties-of-nagar-panchayat-daulatpur-chowk-will-be-prepared-una-news-c-93-1-ssml1048-158612-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर पंचायत दौलतपुर चौक की संपत्तियों का तैयार होगा डिजिटल रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर पंचायत दौलतपुर चौक की संपत्तियों का तैयार होगा डिजिटल रिकॉर्ड
विज्ञापन
सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों को दिया जाएगा डिजिटल डैशबोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक क्षेत्र में स्थित सभी सार्वजनिक और निजी संपत्तियों का सर्वेक्षण और जियो टैगिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस कार्य को आर्यभट्ट जियो इंफॉर्मेटिक्स स्पेस एप्लीकेशन सेंटर शिमला के विशेषज्ञ प्रदीप कुमार करेंगे। आईटी पेशेवर और स्थानीय उच्च क्षेत्र के 21 सहायकों के साथ मिलकर काम करेंगे। टीम घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेगी और संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगी। नगर पंचायत ने क्षेत्र के नागरिकों और संपत्ति मालिकों से आग्रह किया है कि वे सर्वेक्षण दल को आवश्यक जानकारी प्रदान करें, ताकि यह कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। यदि किसी व्यक्ति को इस डोर-टू-डोर सर्वेक्षण को लेकर कोई संदेह या भ्रम है तो वे नगर पंचायत तलाई के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नगर पंचायत के कार्यकारी सचिव हर्ष गुप्ता ने कहा कि यह सर्वेक्षण पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी संपत्ति संबंधी जानकारी को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना और भौगोलिक सूचना प्रणाली के माध्यम से डाटा को संरक्षित और सुलभ बनाना है। इस पहल से नगर पंचायत के अधिकारियों को सभी संपत्तियों का एक केंद्रीकृत डिजिटल रिकॉर्ड मिलेगा, जिससे भविष्य में शहरी नियोजन, टैक्स संग्रहण और अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता आएगी। सचिव ने बताया कि इस सर्वेक्षण के बाद अधिकारियों को एक डिजिटल डैशबोर्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे क्षेत्र की सभी संपत्तियों की विस्तृत जानकारी देख सकेंगे। इससे नगर विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर वार्ड सात से पार्षद विनय कंवर लंबरदार, सहायक अभियंता अंकुश उपस्थित रहे ।