फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Difference between Vikramaditya and Chief Minister's statement on budget from the Centre: Suresh Chandel

केंद्र से बजट पर विक्रमादित्य और मुख्यमंत्री के बयान में अंतर : सुरेश चंदेल

Wed, 15 Jan 2025 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Difference between Vikramaditya and Chief Minister's statement on budget from the Centre: Suresh Chandel
कहा- सरकार के एक मंत्री कह रहे कि सड़कों के लिए खूब बजट मिला
विज्ञापन


पूर्व भाजपा अध्यक्ष बोले, प्रदेश सरकार को केंद्र से पैसा लेने का तरीका तक नहीं पता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला भाजपा कार्यालय दीपकमल में बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र से पैसा लेने का तरीका तक पता नहीं। केंद्र ने दोनों हाथों से पैसा दिया। प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य ने कई बार कहा कि उन्हें सड़कों के लिए भरपूर पैसा मिला। जबकि, मुख्यमंत्री के बयान कुछ और हैं। दोनों की भाषा में अंतर है। कहा कि केंद्र से बातचीत करने की भाषा भी सरकार को नहीं पता। यह दुखद है कि एकमात्र ब्रॉडगेज लाइन जो ऊना के लिए बनी, उसके बाद दूसरी बिलासपुर के लिए बन रही है लेकिन प्रदेश सरकार को बिलासपुर के आगे लाइन के लिए 1100 करोड़ रुपये देने थे। एक पैसा सरकार ने नहीं जमा करवाया। हालत यह है कि यह कार्य बंद होने के कगार पर है और सरकार उसके लिए लापरवाह है। प्रदेश सरकार को कर्ज लेना है तो विकास कार्यों के लिए ले। पांगी में लगने वाला पावर प्रोजेक्ट का समझौता पूर्व सरकार के समय हुआ लेकिन वर्तमान सरकार ने यह परियोजना भी रोक दी। वर्तमान में प्रदेश का विकास बुरी तरह से प्रभावित है। उन्होंने अवैध खनन को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा। कहा कि ऊना में अवैध खनन बेलगाम हो चुका है। मात्र ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही। सरकार माफिया के दबाव में लग रही है। बड़ी मात्रा में अवैध और अवैज्ञानिक खनन ऊना में हो रहा है। आज दुनिया प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रही है लेकिन ऊना में प्रकृति से छेड़छाड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed