Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dialogue between youth and senior citizens

Una News: युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच हुआ संवाद

Sun, 01 Mar 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 01 Mar 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Dialogue between youth and senior citizens
अंब (ऊना)। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय अंब में शनिवार को एक दिवसीय इंटरजेनरेशनल बॉन्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच संवाद को सुदृढ़ कर दोनों पीढ़ियों के अनुभवों, मूल्यों एवं विचारों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना था ताकि आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में लगभग 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिलाएं शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि पीढ़ियों के बीच संवाद समाज की सुदृढ़ता का आधार है और ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से प्रेरणा लेने और वरिष्ठ नागरिकों को युवाओं के नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को मेंटेनेंस ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन एक्ट के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनसे आपसी समझ, आत्मीयता और सम्मान की भावना को बल मिला। इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा विवेक, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed