{"_id":"6a5bcd32c28a1e271802f6d7","slug":"dhaumyeshwar-mahadev-temple-decked-out-in-colorful-lights-for-the-sawan-fairs-una-news-c-93-1-una1026-199047-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सावन मेलों के लिए रंग बिरंगी लाइटों से सजा धौम्येश्वर महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सावन मेलों के लिए रंग बिरंगी लाइटों से सजा धौम्येश्वर महादेव मंदिर
Sun, 19 Jul 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
रंग बिरंगी लाइटों से सजा धौमेश्वर मंदिर, तलमेहड़ा। स्त्रोत : मंदिर कमेटी।
बंगाणा (ऊना)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौम्येश्वर महादेव मंदिर तलमेहड़ा में सावन माह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। कुटलैहड़ क्षेत्र की रामगढ़ धार के सबसे ऊंचे टीले पर स्थित लाइटों से जगमग करता यह मंदिर रात के समय में क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मान्यता के अनुसार द्वापर युग में पांडवों द्वारा बनाए गया यह मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। हर वर्ष सावन माह मेले के दौरान यहां कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, इनमें शामिल होने के लिए क्षेत्र सहित बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस वर्ष 19 जुलाई की शाम से शुरू हो रहे सावन मास के मेलों को लेकर मंदिर की सजावट कर दी गई है।
मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धौम्येश्वर महादेव मंदिर कमेटी द्वारा आगामी 19 जुलाई से अगस्त माह तक चलने वाले सावन मास के मेलों को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से लगभग पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सावन मास में रविवार को बड़ी धार्मिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
24 घंटे खुले रहेंगे कपाट
इस बार 19 जुलाई को रविवार की संध्या पर हिमाचल के मशहूर कलाकार एवं गायक अक्षित शर्मा, प्रिंस भट्टी श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। सावन मास मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए धौम्येश्वर महादेव मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे। मंदिर में हर आने वाले श्रद्धालु को मंदिर परिसर में साफ सफाई रखने के लिए कमेटी के सदस्य जागरूक करेंगे, ताकि मंदिर भारत स्वच्छ अभियान में नंबर एक बन सके। प्रवीण शर्मा ने बताया कि कि कमेटी के 50 वॉलंटियर पुलिस जवानों के साथ मंदिर परिसर में सेवाएं देंगे और दस से ज्यादा जवान मंदिर के मुख्य गेट पर सेवाएं देंगे।