फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees were moved by the story of Saint Tulsidas and devotee Prahlad

Una News: संत तुलसीदास, भक्त प्रह्लाद की कथा से भाव विभोर हुए भक्त

Sun, 18 May 2025 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Devotees were moved by the story of Saint Tulsidas and devotee Prahlad
रायपुर सहोड़ा में पांच दिनों तक हुई अमृतमयी कथा
विज्ञापन


रायपुर सहोड़ा शिव मंदिर में श्रीभक्त माल कथा का विश्राम
संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। जिले के गांव रायपुर सहोड़ा के प्राचीन रामेश्वर शिव मंदिर में पांच दिन तक चली श्री भक्त माल की कथा के दौरान अनेक महान संतों ने भक्तों का मार्गदर्शन किया। व्यासपीठ से साध्वी सहप्रिया ने प्रभु श्रीराम के परम भक्त संत तुलसी दास, मीराबाई तथा भक्त प्रह्लाद सहित अनेक अन्य संतों की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। कहा कि भक्त और भगवान का रिश्ता भी बड़ा अजीब है। अपने भक्त की रक्षा के लिए खुद भगवान को इस धरा पर किसी न किसी रूप में अवतार लेना पड़ता है। मीराबाई ने तो बचपन में ही श्री गिरधर गोपाल को अपना पति मान लिया था। गिरधर के प्रति उनकी निष्ठा ने ही उन्हें परम भक्त बना दिया। उन्होंने भक्त राज राम दास की महिमा का भी गुणगान किया। कहा भक्त की पुकार पर कभी भी और कहीं भी भगवान दौड़े चले आते हैं। सहप्रिया ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का वर्णन सुनाया और कहा कि कंस अपनी बहन देवकी को बहुत प्रेम करता था, लेकिन जब उसका विवाह हुआ और ससुराल जाते समय जब एक आकाशवाणी से उसे यह पता चला कि देवकी की आठवीं संतान उसका काल बन कर आएगी। इसलिए तुरंत कंस ने देवकी की पहली संतान को मार दिया और एक-एक कर छह संतानों को मार दिया। सातवीं संतान की रूप योगमाया ने जन्म लिया और आठवीं संतान के रूप में प्रभु देवकी की गर्भ में पधारे तो सभी देवताओं ने खुशी मनाई। आखिर वे रात्रि आई जब कृष्ण पक्ष को रोहिणी नक्षत्र और काली आधी रात को श्री कृष्ण ने कारागार में जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed