फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees going on goods vehicles for Maidi landed

मैड़ी के लिए मालवाहक वाहनों पर जा रहे श्रद्धालुओं को उतारा

Sat, 12 Mar 2022 11:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Devotees going on goods vehicles for Maidi landed
पंजाब-हिमाचल सीमा में मरवाड़ी बैरियर में बस की छत्त में सवार होकर आ रहे श्रद्धालुओं को उतारते हुए - फोटो : Una
मरवाड़ी (ऊना)। अंब के मैड़ी मेले के लिए मालवाहक वाहनों और बसों की छतों में आ रहे श्रद्धालुओं को प्रदेश पुलिस ने हिमाचल-पंजाब सीमा मरवाड़ी पर उतार दिया। मालवाहक वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं शटल बसों में सवार कर मैड़ी मेले में पहुंचाया। कुछ श्रद्धालु गुपचुप ग्रामीण रास्तों से मालवाहक वाहनों में मैड़ी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हिमाचल-पंजाब सीमा पर कई जगहों पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। यहां रोजाना काफी संख्या में मालवाहक वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस मुस्तैदी तो दिखा रही है, लेकिन कुछ मामलों में काफी परेशानी भी हो रही है। कुछ श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में ही आगे का सफर तय करने की बात कर रहे हैं। शुक्रवार को ऐसे मामले काफी कम आए। पंजाब की तरफ से आ रही बसों की छतों में सवार श्रद्धालुओं को भी हिमाचल सीमा में उतारा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां मालवाहक वाहनों और बसों की छत पर सफर करना जोखिमपूर्ण हो जाता है, लेकिन श्रद्धालु नियमों को मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। दिनभर मरवाड़ी बैरियर से पुलिस ने दर्जनों श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहनों को लौटाया। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मालवाहक वाहनों में बैठकर यात्रियों के प्रवेश को रोकने और बैरियर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीम डटी हुई है। उधर, डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मेला शांतिपूर्ण तरीके से चला हुआ है। इस बार श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहनों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed