फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Viral infection cases begin to rise amid changing weather

Una News: मौसम में बदलाव के बीच बढ़ने लगे वायरल के मामले

Sun, 18 Oct 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Viral infection cases begin to rise amid changing weather
ऊना। मौसम में बदलाव के साथ जिले में वायरल के मामले बढ़ने लगे हैं। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड पड़ने और दिन में मौसम के अलग रहने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोजाना वायरल के लक्षणों से पीड़ित 60 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। बदलते मौसम के बीच लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी वायरल के मरीजों में इजाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जबकि दिन के समय मौसम में बदलाव रहता है। ऐसे में लोगों को तापमान के अनुसार अपनी दिनचर्या और पहनावे में बदलाव करना पड़ रहा है। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों और देर शाम तक बाहर रहने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के चलते वायरल के मामले बढ़े हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना औसतन 60 से 70 मरीज वायरल के ग्रस्त पहुंच रहे हैं। लोगों को सलाह दी जाती है कि बदलते मौसम में बदलाव के चलते खान पान का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed