{"_id":"6678a447ace86e22800252f4","slug":"devotees-flocked-to-the-court-of-mata-chintpurni-ji-una-news-c-93-1-una1002-126914-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता चिंतपूर्णी जी के दरबार लगा श्रद्धालुओं का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता चिंतपूर्णी जी के दरबार लगा श्रद्धालुओं का तांता
Mon, 24 Jun 2024 04:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
18 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, सुगम दर्शन प्रणाली का भी लिया लाभ
श्रद्धालुओं के उमड़े हुजूम को व्यवस्थित करते नजर आए सुरक्षा कर्मी
माता के दर्शनाें के लिए भक्तों की पुराने बस स्टैंड तक लगी रही डबल लाइन कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के दर्शनाें के लिए भक्तों की पुराने बस स्टैंड तक डबल लाइन कतारें लगी रहीं। दिनभर श्रद्धालु माता के दरबार में नतमस्तक होते रहे। रविवार को 18 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया। सुगम दर्शन प्रणाली से भी श्रद्धालु 1100 रुपये का पास बनवाकर जल्दी दर्शन करने का लाभ लेते नजर आए।
होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार छुट्टी के चलते दिनभर माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मेहनत से व्यवस्थाएं बनाए रखीं। दूसरी ओर गर्मी के दौरान बीच-बीच में आसमान पर बादल छाए रहने से श्रद्धालुओं ने गर्मी से राहत भी प्राप्त की। श्रद्धालुओं में गौरव, सीमा, नितिन राजू ने बताया कि गर्मी में असुविधा तो होती है, लेकिन छुट्टी के कारण रविवार को ही समय निकाल पाते हैं। रविवार को बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मंदिर प्रबंधन वर्ग की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैँ। बाजार से लेकर मंदिर परिसर के गेट तक गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए टैंट लगाए गए। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रही। लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर छबीलें लगाईं। सुरक्षा की दृष्टि से होमगार्ड के जवान तैनात रहे, जो कि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने के लिए हर तरह से सहयोग करते नजर आए।