फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Details of posts of Urdu and Punjabi teachers sought

Una News: उर्दू और पंजाबी शिक्षकों के पदों का मांगा ब्योरा

Fri, 25 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Details of posts of Urdu and Punjabi teachers sought
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू करने के जारी किए निर्देश
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मामले में लिया कड़ा संज्ञान
दो दिन में तलब की शिक्षकों के खाली और भरे पदों की रिपोर्ट
अमर उजाला इंपैक्ट

जसवीर ठाकुर
ऊना। हिमाचल सरकार ने उर्दू और पंजाबी शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशालय ने सरकार के निर्देशों के तहत सभी स्कूलों से उर्दू और पंजाबी शिक्षकों के खाली और भरे पदों की रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही छठी से दसवीं कक्षा तक बच्चों की संख्या का ब्योरा भी मांगा गया है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही अमल में लाने के शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशालय शिमला की ओर से इस संदर्भ में सर्कुलर प्राप्त हुआ है। इसमें उर्दू और पंजाबी शिक्षकों के खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देशों के तहत सभी स्कूलों को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संदर्भ में तमाम ब्योरा देने के लिए फॉर्मेट भी जारी कर दिया गया है। संबंधित स्कूल के मुखिया दो दिन के भीतर ई-मेल के माध्यम से संबंधित उपनिदेशक कार्यालयों में रिपोर्ट करेंगे। अगर बात ऊना जिला की करें तो यहां पर 37 पंजाबी शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 22 स्कूलों में पंजाबी शिक्षकों के पद खाली चले हुए हैं जबकि 15 स्कूलों में ही शिक्षक तैनात हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया कि कक्षा वाइज बच्चों की संख्या का ब्योरा और पंजाबी पढ़ने वाले बच्चों की संख्या की रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग निदेशालय शिमला की ओर से इस संदर्भ में दो फॉर्मेट जारी किए गए हैं। इसमें पहले फॉर्मेट में उर्दू शिक्षकों के पदों की स्थिति का ब्योरा मांगा गया है। छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक कितने बच्चे उर्दू विषय की पढ़ाई करते हैं, इसका ब्योरा भी मांगा गया है। फॉर्मेट दो में पंजाबी विषय से संबंधित भी छठी से दसवीं कक्षा तक शिक्षकों की रिक्तियां और भरे गए पदों के अलावा बच्चों की संख्या का ब्योरा पंजाबी विषय से संबंधित पढ़ाई करने वालों का मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed