फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Despite the ban, illegal mining continues indiscriminately, challans for four vehicles

Una News: प्रतिबंध के बावजूद अवैध खनन धड़ल्ले से जारी, चार वाहनों के हुए चालान

Sun, 14 Jul 2024 02:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, illegal mining continues indiscriminately, challans for four vehicles
पुलिस ने 23600 रुपये जुर्माना वसूला, प्रशासन ने 15 सितंबर तक लगा रखी है खनन पर रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पहली जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक जिले की स्वां नदी एवं खड्डों में खनन संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाई गई है, लेकिन प्रशासन और सरकार के नियमों को धत्ता देते हुए यहां अवैध खनन छिपते छिपाते जारी है।
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हाल ही में पुलिस की ओर से विभिन्न चार वाहनों के काटे गए चालान हैं। बकायदा खनन विभाग ने जिलेभर में इस सीजन के चलते स्वां नदी एवं खड्डों में खनन लीज को सस्पेंड किया है। साथ ही विभाग ने सभी स्टोन क्रशर मालिकों को भी लिखित आदेश जारी किए हैं। अब इन निर्देशों के बाद यहां जिला में अवैध खनन की गतिविधियां होनी ही नहीं चाहिए थीं, उल्टा पुलिस टीमें कुछ समय के अंतराल में खनन कर लेकर जा रही सामग्री से लदे वाहनों को जब्त कर जुर्माना कर रही हैं। इसका मतलब अभी तक प्रशासनिक आदेश धरातल पर पूरी तरह फलीभूत नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने बीते दिन 12 जुलाई को अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर चार वाहनों का चालान कर जुर्माने के रूप में 23,600 रुपये प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

अब सवाल यह है कि चालान होने वाले वाहन कहां से आ रहे हैं और कौन इनमें खनन की सामग्री भर रहा है। जिन पर कड़े एवं सख्त पहरे की जरूरत अभी आपेक्षित है। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यहां हाल ही में चार वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला गया है। समय-समय पर इसकी रोकथाम के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed