{"_id":"68175947d2b7a2b2bf0b8231","slug":"deputy-chief-minister-should-show-courage-to-fulfill-10-guarantees-ashok-una-news-c-93-1-una1002-153000-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 गारंटियाें को पूरा करने का दम दिखाएं उपमुख्यमंत्री : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 गारंटियाें को पूरा करने का दम दिखाएं उपमुख्यमंत्री : अशोक
विज्ञापन
बोले- हरोली का विकास केंद्र और पूर्व भाजपा सरकार की देन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर आयोजन में वन मैन कमेटी बने
भाजपा नेताओं पर बेतुकी बयानबाजी करने के बजाय विकास पर बहस करे कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा मंडल हरोली बीत के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि देश के लोग पहलगाम के शहीदों की याद में शोक व्यक्त कर रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में हरोली उत्सव का आयोजन करा लोगों का ध्यान बांटने की राजनीति की है। हम किसी भी तरह के उत्सव के विरोध में नहीं हैंं लेकिन इस तरह के आयोजन को आगामी कुछ माह के लिए स्थगित भी कर सकते थे। उन्होंने भाजपा कार्यालय ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वास्तव में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दम रखते हैं तो सरकार की ओर से सत्तासीन होने से पहले जो 10 गारंटियां दी हैं, उन गारंटियों को पूरा करने का दम दिखाएं। वर्तमान में महिलाएं 1500 रुपये के लिए तरस गई हैं। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। अपनी बेटी को ही उपमुख्यमंत्री सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिला पाए हैं। वर्तमान में जो विकास का दावा कर रहे हैं, वह वर्तमान में केंद्र और पूर्व की भाजपा सरकार की देन है। अपने पूर्व के कार्यकाल में मुकेश अग्निहोत्री ने बल्क ड्रग पार्क का विरोध जिला से लेकर शिमला तक किया। अब अपनी डफली का राग बजाना उपमुख्यमंत्री ने शुरू कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि वह भाजपा नेताओं पर बेतुकी टीका टिप्पणी न करें और वास्तव में ही दम रखते हैं तो विकास के मुद्दे पर बहस करें। उन्होंने जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह मनकोटिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह ऊना जिले में वन मैन कमेटी बनकर ही रह गए हैं।