फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Deputy Chief Minister inspected Pandoga bridge

Una News: उपमुख्यमंत्री ने किया पंडोगा पुल का निरीक्षण

Fri, 08 Aug 2025 01:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister inspected Pandoga bridge
पंडोगा पुल के मरम्मत कार्यों का जायजा लेते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। स्रोत डीपीआरओ - फोटो : samvad
मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

कहा-पुल क्षेत्र की प्रमुख जीवनरेखा, संचालन में ढिलाई स्वीकार्य नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ऊना जिले में हाल ही में भारी वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हुए पंडोगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मरम्मत कार्य को त्वरित गति और उच्च गुणवत्ता के साथ युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र की प्रमुख जीवन रेखा है और इसके संचालन में किसी भी प्रकार की ढिलाई या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को समुचित मशीनरी, सामग्री और जनशक्ति की तुरंत उपलब्धता सुनिश्चित करने, साथ ही सभी सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के प्रति प्रतिबद्ध है और पंडोगा पुल की शीघ्र बहाली सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रामपुर ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही बंद


ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित रामपुर बेली ब्रिज भारी वर्षा के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने पुल पर वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति सामान्य होते ही पुल का जीर्णोद्धार कार्य दो सप्ताह के भीतर शुरू किया जाएगा। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को चंद्रलोक कॉलोनी से वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया है, ताकि लोगों को कम से कम असुविधा हो। दो वर्ष पूर्व रामपुर खड्ड पर बना स्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद वहां अस्थायी बेली ब्रिज का निर्माण किया गया। उस समय इसे अस्थायी समाधान बताया गया था, लेकिन नए स्थायी पुल के निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

अब बेली ब्रिज को दो वर्षों में दूसरी बार मरम्मत की आवश्यकता पड़ रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, जिस कुठार खुर्द चंद्रलोक कॉलोनी मार्ग को वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, उसकी हालत भी काफी खस्ता है। लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed