{"_id":"68ea497070879f70280c66bd","slug":"deputy-chief-minister-gifts-drinking-water-and-irrigation-schemes-worth-rs-81-crore-to-haroli-una-news-c-93-1-una1002-168529-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल, सिंचाई योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली को दी 81 करोड़ की पेयजल, सिंचाई योजनाओं की सौगात
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र में विकास परियोजना का शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। स्रोत डीपीआ
75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो का शिलान्यास
पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक काम कर रही है सरकार : मुकेश
हरोली–शिमला बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पेयजल और सिंचाई सुविधाओं के उन्नयन में निर्णायक कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर को शुद्ध जल और हर खेत को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिले। उन्होंने शनिवार को हरोली उपमंडल के पालकवाह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पूर्व उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई सौगात देते हुए जल शक्ति विभाग की 81 करोड़ रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 75 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो का शिलान्यास भी शामिल है।
उपमुख्यमंत्री ने पोलियां बीत में 2.36 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, लालूवाल में 1.78 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, नंगल कलां में 1.02 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना तथा बट्टकलां में 1.07 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से लगभग 10 हजार की आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा प्राप्त होगी। इसके उपरांत अग्निहोत्री ने पालकवाह में 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना बीत एरिया फेज-दो की आधारशिला रखी। इस योजना के तहत स्वां नदी से पानी उठाकर पालकवाह में 11 लाख लीटर क्षमता वाले भंडारण टैंक तक पानी पहुंचाया जाएगा, जहां से लगभग 43 किलोमीटर मेन पाइपलाइन और 80 किलोमीटर लंबी वितरण प्रणाली के माध्यम से पालकवाह, कर्मपुर, चंदपुर, नंगल खुर्द, नंगल कलां सहित बीत क्षेत्र के 28 गांवों की लगभग 50 हजार कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
100 करोड़ की नई सिंचाई योजना को स्वीकृति
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए एमसीएडी कंपोनेंट के तहत 100 करोड़ रुपये की नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इसमें पूरे क्षेत्र को तीन क्लस्टर-टाहलीवाल, हरोली और खड्ड में विभाजित कर आधुनिक तकनीक से सिंचाई तंत्र का सशक्तीकरण किया जाएगा। इसके अलावा विभौर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
हरोली–शिमला बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
मुकेश अग्निहोत्री ने पालकवाह कार्यक्रम स्थल से हरोली–ऊना–शिमला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक संचालित होगी। बस हरोली से शाम 5 बजे तथा ऊना से 5:20 बजे रवाना होगी, जबकि शिमला से सुबह 4:50 बजे प्रस्थान करेगी। इससे शालाघाट से अर्की तक नया वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा और हरोली से शिमला की यात्रा अब मात्र 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।