फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Department arrives to dismantle Bailey bridge without prior notice; people forced to cross via the ravine.

Una News: बिना सूचना बेली ब्रिज उखाड़ने पहुंचा विभाग, खड्ड से गुजरने को मजबूर हुए लोग

Mon, 19 Oct 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Oct 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
Department arrives to dismantle Bailey bridge without prior notice; people forced to cross via the ravine.
पुरुषोत्तम।
शाम 4:40 बजे अचानक रोका रास्ता, वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर भड़के राहगीर
विज्ञापन

एक दिन पहले सूचना देना भी भूल गया लोक निर्माण विभाग
मौके पर पहुंचे लोग अधिकारियों को कोसते नजर आए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रामपुर बेली ब्रिज को हटाने की तैयारी में जुटे लोक निर्माण विभाग ने रविवार शाम बिना किसी पूर्व सूचना के इसे डिस्मेंटल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। शाम 4:40 बजे विभाग के कर्मचारियों ने पुल के प्रवेशद्वार पर जीप खड़ी कर रास्ता बंद कर दिया। अचानक रास्ता बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था और पूर्व सूचना के अभाव में लोग खड्ड से होकर गुजरने को मजबूर हो गए।
मौके पर पहुंचे लोग लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते और अधिकारियों को कोसते नजर आए। लोगों का कहना था कि यदि विभाग को पुल हटाने का काम शुरू करना था तो कम से कम एक दिन पहले इसकी सूचना सार्वजनिक की जानी चाहिए थी। इससे लोग अपनी आवाजाही की योजना बना सकते थे और उन्हें मौके पर पहुंचकर परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन

बेली ब्रिज से होकर गुजरने वाले लोगों को रास्ता बंद मिलने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय अचानक आवाजाही रोकने से लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया। विभाग की ओर से समय रहते सूचना नहीं दिए जाने के कारण लोग अनजान होकर पुल तक पहुंचते रहे। वहां रास्ता बंद मिलने पर उन्हें खड्ड से होकर निकलने का रास्ता तलाशना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की ओर से शाम को 6:30 बजे तक मौके पर कोई सार्वजनिक सूचना का बोर्ड मौके पर नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विभाग की कार्यप्रणाली से हम तो तंग आ गए हैं। ठीक है नए पुल बनाने का काम शुरू करना है, लेकिन इसे बंद करने के बारे में तो पहले सूचित करने की जिम्मेदारी विभाग की नहीं है।

-पुरुषोत्तम, राहगीर
---
विभाग ने ब्रिज को बिना कोई सूचना दिए अचानक तोड़ना शुरू कर दिया। कम से कम खड्ड में से छोटे वाहनों के आने जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता तो बना देते।
-हैप्पी
------
कोट:
बेली ब्रिज को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए हैं। आम जनता को सूचित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिशासी अभियंता की थी। इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। - एचएल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता

पुरुषोत्तम।

पुरुषोत्तम।

पुरुषोत्तम।

पुरुषोत्तम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed