{"_id":"6738b1b5985657b6240cf6ce","slug":"demonstration-of-trainees-against-shifting-of-soa-iti-gagret-una-news-c-93-1-ssml1048-138494-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एसओए आईटीआई गगरेट शिफ्ट करने के खिलाफ प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एसओए आईटीआई गगरेट शिफ्ट करने के खिलाफ प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
इस सत्र में ऊना की महिला आईटीआई में लगाई जाएं कक्षाएं : अमित वाल्मीकि
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एसओए आईटीआई ऊना से गगरेट शिफ्ट करने का मामला गरमा गया है। शनिवार को महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता सभा की ओर से छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने सरकार से मांग उठाई है कि बीच सत्र इन छात्रों को जिला मुख्यालय से दूर भेजने के फैसले को वापस लिया जाए। अन्यथा यूथ एकता सभा की ओर से इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रखा जाएगा। महासभा के जिला अध्यक्ष अमित वाल्मीकि के नेतृत्व में तमाम युवाओं ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए इन ट्रेडों को सत्र की समाप्ति तक इसी कैंपस में संचालित करने की मांग उठाई। अमित वाल्मीकि ने कहा कि आईटीआई में छात्रों को दाखिला देते समय किसी ने भी यह नहीं कहा था कि उन्हें इस संस्थान के बजाय गगरेट में जाकर पढ़ना पड़ेगा। जबकि इन छात्रों की कक्षाएं नियमित रूप से चल रही हैं, तो ऐसे में इन ट्रेड को 30 से 35 किलोमीटर दूर शिफ्ट करना न्यायसंगत नहीं है। छात्रों की मांग पूरी करने तक महासभा की ओर से प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो इस प्रदर्शन को और भी उग्र किया जा सकता है। दूसरी तरफ आईटीआई के प्रशिक्षुओं में रोहित व आकाश सहित अन्यों का कहना है कि अचानक से इस तरह का फैसला करके उनकी समस्याओं में इजाफा कर दिया है। प्रशिक्षुओं ने मांग की है कि विभाग अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और सत्र पूरा होने तक यह ट्रेड इसी संस्थान में चलाए जाएं अन्यथा हमें आईटीआई छोड़ने पर मजबूर होना पड़ जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षु हरीश, लक्की, करण, आकाश, मनीष, सतवीर, रीतिश, शिवांग, गुरप्रीत, नीरज, हर्ष, मुकेश, वंश, राहुल, विशाल सहित अन्य उपस्थित रहे।