{"_id":"6761620d93fa0783440f0367","slug":"demand-to-run-vande-bharat-train-till-daulatpur-chowk-una-news-c-93-1-una1002-141178-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वंदे भारत ट्रेन को दौलतपुर चौक तक चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वंदे भारत ट्रेन को दौलतपुर चौक तक चलाने की मांग
Wed, 18 Dec 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सांसद अनुराग ठाकुर के साथ महिलाओं का दल। -स्रोतः स्वयं
ऊना। हिमाचल मित्र मंडल की महासचिव अनीता शर्मा के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद से वंदे भारत ट्रेन को अंब-अंदौरा से दौलतपुर चौक पर विस्तार देने की मांग उठाई। इस दौरान हुई बैठक में मंडल की महिलाओं ने प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और अपनी मांगें सांसद के समक्ष रखीं।
उन्होंने सांसद से धर्मशाला में प्रस्तावित सीजीएचएस डिस्पेंसरी की जल्द से जल्द नोटिफिकेशन करवाने की मांग रखी। इसके साथ ही जिला मंडी में मंडी, नेरचौक या फिर सुंदरनगर में नई सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने और भानुपल्ली (पंजाब) से बेरी (बिलासपुर, हिमाचल) तक प्रस्तावित रेलवे लाइन को मंडी और कुल्लू तक विस्तार देने की भी मांग उठाई।
इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेन को किरतपुर साहिब और नंगल रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव देने की मांग उठाई गई, ताकि कुल्लू, मंडी और बिलासपुर के लोगों के साथ ही नैना देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सके। सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण बल्ह हवाई अड्डे के लंबित कार्य को शीघ्र शुरू करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इन मुद्दों पर भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से बातचीत कर समाधान के लिए प्रयास करेंगे।