फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   demand to increase unversity budget

Una News: शिक्षा मंत्री से विवि का वार्षिक अनुदान 250 करोड़ करने की मांग

Thu, 30 Jan 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
demand to increase unversity budget
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल विवि के बजट में वृद्धि करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जेसीसी पदाधिकारी व गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ईसी सदस्य सुनील दत्त, प्रशासनिक अधिकारी संघ के संयुक्त सचिव पीपी नेगी, मीडिया सचिव देवेंद्र कुमार व शशि कुमार ने शिक्षा मंत्री से विवि को हर वित्त वर्ष के लिए मिलने वाले वार्षिक सहायता अनुदान को 152 करोड़ से बढ़ाकर 250 करोड़ किए जाने की मांग की। शशि कुमार ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अतिरिक्त सहायता अनुदान एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट को 250 करोड़ किए जाने की विवि की ओर से भी मांग गई है। सरकार से मिलने वाले 152 करोड़ के वार्षिक अनुदान से विवि के वेतन तक का साल भर का खर्च पूरा नहीं हो रहा। इसलिए अनुदान को बढ़ाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा विश्वविद्यालय कुलपति व प्रतिकुलपति, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से विवि की ईसी में मनोनीत सदस्य विधायकों हरीश जनारथा, सुरेश कुमार, केवल सिंह पठानिया को भी मांगपत्र सौंपकर अनुदान में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई। ईसी सदस्य सुनील दत्त ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने उनकी मांग को सुना और कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री के आने पर चर्चा करने के उपरांत सरकार के वित्त विभाग को दिशानिर्देश जारी करने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed