{"_id":"69ed139bf84616243108a90a","slug":"demand-for-holidays-in-schools-in-the-month-of-july-from-the-education-department-una-news-c-93-1-una1025-189513-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिक्षा विभाग से स्कूलों में जुलाई माह में छुट्टियां करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिक्षा विभाग से स्कूलों में जुलाई माह में छुट्टियां करने की मांग
Sun, 26 Apr 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला ऊना के स्कूलों में बरसात की छुट्टियां जून की बजाय जुलाई महीने में की जाएं।
न्यू स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग से यह मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष सुनीत सिंह राणा, महासचिव रविंद्र गुलेरिया और कोषाध्यक्ष ओम पराशर ने कहा कि जून माह में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहता है और पढ़ाई सुचारु रूप से चलाई जा सकती है जबकि जुलाई-अगस्त में बारिश अपने चरम पर होती है।
यदि छुट्टियां इसी अवधि में दी जाएं तो विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिलेगी और अनावश्यक जोखिम से भी बचाव होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के हित में बरसात की छुट्टियों का शेड्यूल बदला जाए और जुलाई माह में अवकाश घोषित किए जाएं।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षिनी धीमान, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, ऑडिटर नरेंद्र नाथ, प्रेस सचिव बलविंदर सिंह, प्रदेश उप वित्त सचिव संजीव कुमार, प्रदेश एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष विमल कुमार, ओपी शर्मा, चंचल कुमार और रमणीक सिंह बंसल ने कहा कि बरसात के दिनों में जिले मेंे खड्डें और नाले उफान पर आते हैं। स्कूली बच्चों के लिए स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो जाता है। संवाद