{"_id":"6a2428ce9762ccf65400f89c","slug":"demand-for-a-permanent-policy-for-the-gobind-sagar-ferry-service-una-news-c-93-1-una1026-194209-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गोबिंद सागर फेरी सेवा के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गोबिंद सागर फेरी सेवा के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग
Sun, 07 Jun 2026 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पंचायत समिति के पूर्व सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने गोबिंद सागर झील में संचालित फेरी सेवा के लिए स्थायी एवं स्पष्ट नीति बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में फेरी सेवा पंचायत समिति बंगाणा के माध्यम से संचालित की जा रही है, लेकिन इसके संचालन को लेकर कोई निर्धारित एवं व्यापक नियमावली नहीं है, जिसके कारण समय-समय पर अनिश्चितता की स्थिति पैदा होती रहती है।
गोबिंद सागर झील की फेरी सेवा दशकों से क्षेत्र के हजारों लोगों की जीवनरेखा रही है। इसलिए सरकार और प्रशासन को इसके लिए स्थायी नीति बनाकर संचालन की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि फेरी सेवा के तहत सभी नावों की नियमित तकनीकी जांच, चालकों के लिए वैध लाइसेंस अनिवार्य किया जाए तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करवाया जाए। केवल प्रशिक्षित एवं अधिकृत चालक ही नावों का संचालन करें। इसके अलावा नावों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का बीमा तथा नाव संचालकों का भी बीमा सुनिश्चित किया जाए