{"_id":"629ce49cab1067099d5a534e","slug":"dehlaan-stadium-renewed-after-spending-1-crore-in-mehatpur-una-news-sml4111815162","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बात एक करोड़ से बदल रही देहलां के भाई लाल दास स्टेडियम की नुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बात एक करोड़ से बदल रही देहलां के भाई लाल दास स्टेडियम की नुहार
विज्ञापन
एसडी शर्मा
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिला की अपर देहलां ग्राम पंचायत में स्थित भाई लाल दास खेल स्टेडियम की सूरत अब बदल गई है। करीब एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से स्टेडियम में विस्तार कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है।
स्टेडियम के विस्तार और नई सुविधाओं का सीधा लाभ खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मिलेगा। क्षेत्र के लोगों खासकर बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर के लिए सुरक्षित वॉकिंग ट्रैक भी उपलब्ध होगा। दर्शकों के लिए बैठने और शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बता दें कि भाई लाल दास खेल स्टेडियम क्षेत्र में खेल और अन्य सामाजिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र यहां। इस दिशा में स्टेडियम से जुड़ा भाई लाल दास क्लब सालों से सक्रिय है। कबड्डी, वॉलीबाल और अन्य खेल गतिविधियों की नियमित गतिविधियों के अलावा क्लब क्लब साल में एक बार बड़े स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का आयोजन भी इसी स्टेडियम में करता आ रहा है। चार साल पहले इस स्टेडियम को विस्तार देकर सुधारीकरण की मुहिम शुरू हुई थी।
विज्ञापन
रोशनी कमी नहीं आएगी आड़े
खेल स्टेडियम में रोशनी की कमी अब खेल गतिविधियों के आयोजन में आड़े नहीं आएगी। स्टेडियम में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था सुधारीकरण के तहत की गई है। अब देर शाम तक भी खेल गतिविधियों का आयोजन हो सकेगा। पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी स्टेडियम में की गई है। शौचालय की व्यवस्था भी अब स्टेडियम में उपलब्ध है।
खेल स्टेडियम में काफी बदलाव लाया गया है। करीब एक करोड़ की लागत से स्टेडियम का सुधार सरकार ने कराकर क्षेत्र के लोगों खासकर खिलाड़ियों को नायाब सौगात दी है।
पंकज ग्रेवाल
प्रधान, भाई लाल दास खेल क्लब
स्टेडियम में सुधारीकरण कार्य के बाद अब क्षेत्र का युवा खेल गतिविधियों के लिए आकर्षित होगा। खेलों को बढ़ावा देकर प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ाने और नशे पर चोट के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
राजेंद्र कुमार
प्रधान, देहलां
भाई लाल दास स्टेडियम को अब भव्य रूप दिया गया है। सुधारीकरण कार्य पर एक करोड़ की धनराशि खर्च की गई है। स्टेडियम के सुधारीकरण कार्यों का लाभ सीधे तौर पर क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
अरविंद चौधरी
सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग