{"_id":"6a649b4891ef42b7040cc313","slug":"debris-dumped-on-responsibility-the-system-was-swept-away-una-news-c-93-1-una1025-199880-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिम्मेदारी पर डाला मलबा...बह गई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिम्मेदारी पर डाला मलबा...बह गई व्यवस्था
विज्ञापन
संतोषगढ़ ऊना सड़क मार्ग पर जानकौर गांव में पेट्रोल पंप के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बिछाया खड
ग्राउंड रिपोर्ट
जिम्मेदारी पर डाला मलबा...बह गई व्यवस्था

संताषगढ़-ऊना मार्ग पर जनकौर में पेट्रोल पंप के पास विभाग का कारनामा
जल निकासी के स्थायी समाधान की जगह सड़क पर बिछा दिया खड्ड का मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। संतोषगढ़-ऊना सड़क पर जनकौर स्थित पेट्रोल पंप के पास लोक निर्माण विभाग ने जलभराव की समस्या का ऐसा समाधान किया है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। सड़क पर बारिश का पानी निकालने के लिए पुख्ता निकासी व्यवस्था बनाने के बजाय विभाग ने मौके पर खड्ड का मलबा डाल दिया। नतीजा यह हुआ कि समस्या खत्म होने के बजाय और बढ़ गई। लोगों को राहत मिलने की जगह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के इस कारनामे के कारण शुक्रवार देर रात को हुई बारिश का पानी आसपास स्थित घरों में घुस गया। इससे पहले राहगीरों को ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब आसपास स्थित घरों में रहने वालों लोगों को मुसीबत में डाल दिया है।
बारिश के दिनों में इस स्थान पर एक साल से पानी जमा होने की समस्या बनी हुई है। जल निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नहीं होने के कारण सड़क तालाब का रूप ले लेती है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का डर सताता रहता है। राहगीरों को भी पानी के बीच से ही निकलना पड़ता है। विभाग की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्थायी समाधान के बजाय अस्थायी उपाय क्यों अपनाया गया।
विभाग ने समस्या की जड़ पर काम करने के बजाय केवल खानापूर्ति की है। पानी की निकासी सुनिश्चित करने के बजाय सड़क किनारे और बीच में खड्ड का मलबा डाल दिया गया। खड्ड का मलबा बिछाने से सड़क की हालत और भी खराब हो गई है। रणजोत सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
सड़क पर डाले गए खड्ड के मलबे के कारण बारिश का पानी आसपास के घरों में घुस गया। लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बजरा डालकर खानापूर्ति करने के बजाय इस स्थान पर वैज्ञानिक तरीके से जल निकासी की व्यवस्था बनाई जाए। -सुच्चा सिंह, स्थानीय निवासी
सड़क पर खड्ड का मलबा डाल कर अस्थायी व्यवस्था की गई थी। यदि लोगों को परेशानी हो रही है तो सड़क से मलबे को हटा दिया जाएगा। ड्रेनेज को लेकर जल्द ही स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ऊना