फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dead body of a migrant found hanging from a tree in Churudu

Una News: चुरुड़ू में पेड़ से लटका मिला प्रवासी का शव

Sat, 23 Nov 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a migrant found hanging from a tree in Churudu
अंब (ऊना)। चुरुड़ू में एक प्रवासी व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रवासी व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत चुरुड़ू के वार्ड संख्या चार में शनिवार सुबह ग्यारह बजे एक प्रवासी का शव फंदे से झूलता पाया गया। शव देखे जाने पर पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रवासी व्यक्ति बिहार का रहने वाला है और तीन चार दिन पूर्व ही क्षेत्र में आया था। इसे स्थानीय व्यक्ति की तरफ से आलू की फसल निकालने के लिए रखा गया था। लेकिन, उसका शव पास के पेड़ पर लटका पाया गया। कयास लगाया जा रहा है कि प्रवासी ने अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। खबर लिखे जाने तक प्रवासी की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया क शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed