फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   DC tasted the food prepared for special children

Una News: डीसी ने विशेष बच्चों के लिए तैयार भोजन का स्वाद चखा

Wed, 14 May 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
DC tasted the food prepared for special children
उपायुक्त ऊना जतिन लाल डीसी कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों द्वारा संचालित पहल कैंटीन का दौरा कर - फोटो : क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार देते अति​थि।
उपायुक्त ने पुराने डीसी कार्यालय परिसर स्थित पहल कैंटीन का किया दौरा
विज्ञापन

विशेष बच्चों का बढ़ाया हौसला, हरसंभव सहयोग प्रदान करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को पुराने डीसी कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों की ओर से संचालित पहल कैंटीन का दौरा किया और वहां के कार्यों की प्रशंसा की। यह कैंटीन विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के मकसद से संचालित की जा रही है। उपायुक्त ने बच्चों की ओर से तैयार भोजन का स्वाद चखा और उनकी मेहनत, समर्पण व आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कैंटीन प्रबंधन से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और चुनौतियों को जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बीडीओ ऊना को निर्देश दिए कि कैंटीन संचालन के लिए आवश्यक सभी वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस प्रकार की पहल न केवल दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। बल्कि समाज में समान अवसरों की भावना को भी सुदृढ़ करती है।

उन्होंने कहा कि पहल कैंटीन जैसे प्रयास दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल ऊना जिले में सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed