फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Day-long traffic jam in Una before Diwali, making it difficult to leave the city

Una News: दीपावली से पहले ऊना में दिनभर जाम, शहर से निकलना हुआ मुश्किल

Sun, 19 Oct 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Day-long traffic jam in Una before Diwali, making it difficult to leave the city
रविवार को भी दिन भर लगता रहा जाम
विज्ञापन

व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस जवानों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दीपावली से एक दिन पहले जिला मुख्यालय में दिनभर जाम की स्थिति रही। वाहनों की अत्यधिक संख्या के चलते सड़कों पर लंबी कतारें लगी रहीं। शनिवार की तरह रविवार को भी जाम की समस्या बनी रही। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर ऊना शहर में रेड लाइट चौक से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक करीब तीन-तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
वाहन चालकों को शहर से बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई झेलनी पड़ी, बावजूद इसके जाम की स्थिति बनी रही। दीपावली पर्व के चलते बाहरी राज्यों में नौकरी करने वाले लोग अपने घर लौट रहे हैं। पिछले दो दिन से लौटने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया।
विज्ञापन

इसी के साथ दीपावली की खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग ऊना बाजार पहुंचे। बाजार में कारों और दोपहिया वाहनों की लगातार आवाजाही से स्थिति और बिगड़ गई। सड़क के दोनों ओर अवैध रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने भी जाम की समस्या को बढ़ाया है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊना-धर्मशाला नेशनल हाईवे, ऊना-हमीरपुर मार्ग और ऊना-संतोषगढ़ रोड पर भी दिनभर ट्रैफिक प्रभावित रहा। एसपी अमित यादव ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed