फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   cultural activity

200 लोगों की आंखें जांचीं, 55 यूनिट रक्त दान

Sun, 15 Dec 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
गुरुद्वारा सन्तसागर साहिब चलेट में रक्तदान करने वालों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। गुरुद्वारा संत सागर साहिब डंगोह कला(चलेट) में नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी को समर्पित सालाना संत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजक बाबा मनजीत सिंह ने बताया कि इस मौके भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, मंडलाध्यक्ष सतपाल सिंह, प्रधान प्रकाशो देवी, कैप्टन प्रीतम सिंह, रीटा कुमारी, आशा कुमारी, दलजीत सिंह, अरविंद, हरदेव, हरपाल सिंह, बाबा श्री चंद मानव सेवा सोसाइटी और यूथ ब्लड डॉनर्ज ऑर्गनाइजेशन होशियारपुर के पदाधिकारियों के साथ संत समाज ने हिस्सा लिया। इस मौके मेडिकल कैंप में डॉ. लोकेश, डॉ. दमन, डॉ. अतुल, वैद्यराज, धर्मेंद्र और चारु ने 500 लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन

इनमें हड्डी, कान एवं गले के रोग की बीमारियों के अलावा 200 नेत्र रोगी शामिल रहे। कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। गुरुद्वारा के सेवादार संत बाबा मंजीत सिंह ने बताया कि इस मौके पर आंखों के गंभीर रोग से पीड़ित गरीब एवं असहाय रोगियों का चयन किया गया। इनका गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा संयुक्त रूप से निशुल्क आंखों का ऑपरेशन करवाया जाएगा। इससे पहले गुरु तेग बहादुर द्वारा मानवता की भलाई के लिए किए कार्यों का उल्लेख किया गया। साथ ही श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें रागी जत्थों ने संगत को गुरवाणी से निहाल किया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed