{"_id":"6a986ca4c666c18338025276","slug":"questions-raised-over-mining-dumping-action-awaited-despite-submission-of-evidence-una-news-c-93-1-una1002-204518-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खनन-डंपिंग पर सवाल, साक्ष्य सौंपने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खनन-डंपिंग पर सवाल, साक्ष्य सौंपने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
Thu, 03 Sep 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। उपमंडल अंब में कथित अवैध खनन, रेत के डंप और निजी भूमि पर खनन गतिविधियों को लेकर शिकायतें लगातार प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच रही हैं। शिकायतकर्ताओं के दावों के मुताबिक जमीनी कार्रवाई की रफ्तार सवालों के घेरे में है। कटोहड़ कलां, नंदपुर और पोलिया पुरोहितां से जुड़े मामलों में शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों को फोटो-वीडियो समेत साक्ष्य सौंपे गए हैं, इसके बावजूद मौके पर मशीनरी जब्त करने अथवा जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों का पक्ष इससे अलग है। कोई मामले को निजी भूमि का विवाद बता रहा है तो किसी ने पूरे प्रकरण की जानकारी होने से ही इन्कार किया है। दूसरी ओर, कटोहड़ कलां में खनन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने तीन स्थानों पर रेत के डंप मिलने की पुष्टि की है और अब जमीन मालिकों की पहचान के लिए राजस्व विभाग से जानकारी मांगी गई है।
पोलिया पुरोहितां में शिकायतकर्ता सुषमा शर्मा और उनके पति ने मुख्यमंत्री, राज्य मानवाधिकार आयोग, उपायुक्त ऊना, पुलिस अधीक्षक, आरटीओ और स्थानीय विधायक को पांचवां रिमाइंडर भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सुषमा शर्मा का आरोप है कि कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल कथित तौर पर रेत, बजरी और भारी पत्थरों की ढुलाई में किया जा रहा है। उनका दावा है कि यह गतिविधि दिन-रात चल रही है और इसकी शिकायत संबंधित विभागों तक पहुंचाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नंदपुर निवासी राकेश कुमार ने उपायुक्त ऊना को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्वां नदी क्षेत्र में स्थित उनकी पुश्तैनी निजी भूमि पर एक स्टोन क्रशर से जुड़े लोगों द्वारा कथित तौर पर खनन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने राजस्व विभाग से भूमि की निशानदेही और सीमांकन करवाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद खनन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मौके का निरीक्षण किया। माइनिंग गार्ड विजय कुमार के अनुसार पक्का परोह में स्कूल के पीछे, मंदिर के पास और मोड़ से नीचे खड्ड की तरफ तीन स्थानों पर रेत के डंप पाए गए। माइनिंग ऑफिसर ऊना को स्थिति से अवगत करवा दिया गया है। जमीन की स्थिति और मालिकों की जानकारी सामने आने के बाद डंप करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।