फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Crowd of poor called for five kg ration: Agnihotri

पांच किलो राशन के लिए बुलाई गरीबों की भीड़ : अग्निहोत्री

Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Crowd of poor called for five kg ration: Agnihotri
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गरीबी का आयोजन मना रही है। कहा कि 5 किलो राशन देने के लिए प्रचार किया जा रहा है। मकसद सिर्फ मोदी की फोटो का थैला बांटना है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोविड में भी इसी प्रकार के आयोजन आपदा में अवसर जैसे करने का काम भाजपा ने किया था।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में 16 बाहरी राज्यों के जेई भर्ती किए गए हैं, उसे एक बार फिर से हिमाचल के युवाओं को पीछे धकेलने की बात सामने आ रही है। कहा कि भाजपा सरकार में पहले भी बाहरी लोगों को रोजगार देने की बात हो चुकी है। जवाब भाजपा को देना है।
विज्ञापन

शिमला के रिज मैदान पर होने वाले ईट मेले के लिए जबरन उगाही स्वास्थ्य महकमे के माध्यम से की जा रही है। प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में पुलिस का सिस्टम पूरी तरह से राजनीतिक दखल हो गया है। कहा कि राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई इलाकों में तो पुलिस के रेट तय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मंत्री बदलो या सीएम जनता सरकार बदलेगी
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में चाहे एंटी इनकंबेंसी के लिए मुख्यमंत्री को बदलें चाहे जीवन दान दे ,चाहे मंत्रियों को बदलें लेकिन प्रदेश की जनता सरकार बदल कर ही राहत की सांस लेगी और जनता ने यह मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed