{"_id":"6ad666478f59c645e90e3af6","slug":"cross-firs-filed-in-panjoa-lardoli-road-dispute-kanungo-and-pwd-sdo-named-as-accused-una-news-c-93-1-ssml1048-210436-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजोआ लड़ोली सड़क विवाद में क्रॉस एफआईआर, कानूनगो और पीडब्ल्यूडी एसडीओ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजोआ लड़ोली सड़क विवाद में क्रॉस एफआईआर, कानूनगो और पीडब्ल्यूडी एसडीओ नामजद
Tue, 20 Oct 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के पंजोआ लड़ोली में सड़क की निशानदेही को लेकर उपजा विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। एक पक्ष की महिला ने कानूनगो और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एसडीओ पर उसके और उसकी बेटी के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। वहीं, दूसरे मामले में निशानदेही के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में करीब 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पंजोआ खुर्द निवासी तृप्ता देवी ने शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को नायब तहसीलदार के आदेश पर गांव में जमीन की निशानदेही की जा रही थी। शाम करीब 6:30 बजे अंधेरा होने के बावजूद कार्य जारी रहने पर उन्होंने आपत्ति जताई। आरोप है कि इस दौरान कानूनगो और पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने उनके और उनकी बेटी नेहा के साथ धक्का-मुक्की की तथा गाली-गलौज की।
दूसरी ओर, नायब तहसीलदार संजीव कुमार की शिकायत पर निशानदेही के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में करीब 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस दोनों शिकायतों से जुड़े घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 17 अक्तूबर को सड़क निर्माण के लिए जमीन की निशानदेही के दौरान विवाद बढ़ गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। इस दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई थी।
विरोध कर रहे ग्रामीणों का दावा था कि विवादित जमीन की पहले भी कई बार निशानदेही हो चुकी है लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। उनका यह भी कहना था कि जमीन के मामले में अदालत से स्टे लिया गया है। इसके बावजूद विभाग की ओर से दोबारा निशानदेही करवाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इन दावों की पुष्टि संबंधित दस्तावेजों और जांच के आधार पर होनी बाकी है।
-- -
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।