फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Critical care unit to be built in 500 square metre in Una

500 वर्ग मीटर में बनेगा क्रिटिकल केयर यूनिट

Sun, 05 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Critical care unit to be built in 500 square metre in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में ही 1500 वर्ग मीटर भूमि पर क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया जाएगा। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्तावित यूनिट को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। यूनिट के स्थापित हो जाने के बाद गंभीर रोगों का उपचार भी सरकारी अस्पताल में मिल जाएगा। गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण अमेरिका की एक कंपनी के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किया जाएगा। क्रिटिकल केयर यूनिट बनने से गेस्ट्रो, नेफरो, यूरोलॉजी सहित अन्य गंभीर रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यूनिट में आईसीयू का निर्माण किया जाएगा। यूनिट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

बता दें कि यूनिट को स्थापित करने के लिए अस्पताल के समीप ही तीन विभिन्न स्थानों को लेकर मंथन चल रहा है। इन तीनों में से किसी एक स्थान का चयन कर आगामी प्रक्रिया को शुरू करने के लिए विभागीय स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही इस संबंध में कोई फैसला आने के बाद निर्माण को लेकर अगली कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट को लेकर प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल के समीप ही करीब 1500 वर्ग मीटर भूमि पर यूनिट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed