{"_id":"58581e344f1c1b1e64e393e5","slug":"youngster-commitedsuicide-in-una-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली पुलिस थाना के तहत गांव बट्ट खुर्द में एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान बलविंद्र सिंह (32) निवासी बट्ट खुर्द टाहलीवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलविंद्र ने रविवार देर सांय गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को पता चलते ही पीड़ित को अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बलविंद्र काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और रविवार को उसने घर में गलती से जहरीला पदार्थ निगल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।