{"_id":"57c0459a4f1c1b0d4bd4fa11","slug":"young-comitted-suicied-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोलू में युवक ने फंदा लगा दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोलू में युवक ने फंदा लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के सोलहसिंगी धार की सिहांणा पंचायत के गांव डोलू निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी डोलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की है।
जानकारी के मुताबिक मुनीष कुमार और उसकी पत्नी में वीरवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद मुनीष कुमार ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के काफी देर तक उसके बुलाने के बाद भी उसने ने दरवाजा नहीं खोला। पिता के लगातार पुकारने के बाद भी जब मुनीष ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोलने पर युवक फंदे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन
मुनीष की मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे ढाई साल की एक बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन