{"_id":"57dd73ab4f1c1b447fd48e9b","slug":"vigilance-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहतपुर आरटीओ बैरियर पर विजिलेंस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैहतपुर आरटीओ बैरियर पर विजिलेंस का छापा
ब्यूरो, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो के डीआईजी ने मैहतपुर आरटीओ बैरियर पर छापामारी की है। इस दौरान टीम ने बैरियर के रिकार्ड की जांच की। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के दौरान विजिलेंस की टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं, जांच के दौरान कई खामियां सामने आई हैं। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बैरियर पर लगाए गए कंडे की जांच की तो वह काफी समय से बंद पड़ा हुआ पाया गया। कैश की जांच में कई गड़बड़ियां पाई जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। उधर, डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन