फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   vehicle hit boys, injurered

बाजार में राहगीर युवक को वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 26 Dec 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना। Updated Mon, 26 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

 उपमंडल हरोली के बढ़ेडा के बाजार में पैदल जा एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान मिंटू निवासी बढ़ेडा तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल मिंटू को चिकित्सकों ने ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बढ़ेडा सोसायटी के पास बाजार में पैदल जा रहे एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक मिंटू को सिर पर चोटें आई हैं। घायल को लोगों की सहायता से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed