{"_id":"57c044a84f1c1b0d4bd4fa0e","slug":"unmarriaedgave-birth-to-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहिता ने दिया मृत बच्ची का जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अविवाहिता ने दिया मृत बच्ची का जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक गांव की अविवाहित युवती ने एक मृत बच्ची को जन्म दिया है। युवती का प्रसव वीरवार देर शाम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुआ। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई माह तक दुराचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गर्भ ठहरने के बाद आरोपी ने युवती से बात करना छोड़ दिया था। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बस चालक बताया जा रहा है, जो शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक निकटवर्ती गांव के युवक ने उसे प्रेम के झांसे में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि गर्भवती के होने बाद आरोपी ने उससे बात करनी बंद कर दी। कई बार युवक से संपर्क किया गया, लेकिन वह हर बार उसे अनदेखा करता रहा। लोकलज्जा के डर से पीड़िता ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। पेट में दर्द हाने पर वीरवार शाम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां युवती ने आठ माह की मृत बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती के बयान कलमबद्ध किए और मृत नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और उससे शादी करने का वादा करता था। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन