फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   tyre theif in bahdala

बहड़ाला में शोरूम से उड़ाए लाखों के टायर

Tue, 30 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 30 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

बहड़ाला पेट्रोल पंप के पास एमआरएफ कंपनी के शोरूम से शातिर करीब सात लाख

विज्ञापन
के टायर और नकदी चुरा ले गए हैं। चोरों ने शोरूम के भीतर लगे ग्लास डोर को भी तोड़ डाला।

चोरी का पता चलते ही शोरूम मालिक ने सूचना पुलिस थाना ऊना को दी। थाना प्रभारी ऊना शेर सिंह सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से लोगों में दहशत है।

पुलिस को दिए बयान में शोरूम मालिक अश्वनी ने बताया कि सोमवार देर शाम शोरूम बंद कर घर बांस चला गया। मंगलवार सुबह शोरूम के साथ लगते पेट्रोल पंप कर्मी ने सूचना दी कि उनके शोरूम का शटर टूटा हुआ है।

शोरूम पहुंचने पर पाया कि शटर टूटा था और उसके अंदर रखे विभिन्न वाहनों के लगभग 49 टायर गायब पाए। टायरों की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी जा रही है।

अश्वनी ने बताया कि टायरों के साथ-साथ गल्ले में रखी करीब एक हजार रुपये की नकदी भी गायब है। चोरों ने शटर को जैक से उठाया और शोरूम के भीतर लगे कांच को तोड़ दिया था। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed