फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two road accident, six injured

दो सड़क हादसों में छह लोग घायल

Tue, 03 Jan 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना। Updated Tue, 03 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
two road accident, six injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
 जिला के मलाहत और समूर में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला हादसा उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत गांव डोहक के समीप उस समय पेश आया जब एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान पूजा (26) निवासी मलाहत ऊना, किरण (35) मलाहत  ऊना, नवीन (22) अमृतसर पंजाब, अनीता निवासी मलाहत ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग अमृतसर से वापस घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरा सड़क हादसा ऊना के समीपवर्ती गांव समूर कलां में पेश आया। जहां कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार जावेद अली (19) रामपुर यूपी और इमरान (20) निवासी रामपुर यूपी को चोटें आई हैं। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed