फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two man injured

सड़क हादसे में दो घायल

Tue, 15 Mar 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 15 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

अंब में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग समेत बाइक सवार भी घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपमंडल मुख्यालय अंब में बीएसएनएल कार्यालय के सामने एनएच 3 अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ। इसमें अंब बस अड्डे की ओर से मुबारिकपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे 54 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र बादल सिंह निवासी अंब को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक चालक तेज गति पर नियंत्रण नहीं रख सका जिस कारण बाइक मौके से लगभग सौ फुट दूरी पर जा गिरी।
विज्ञापन


इस कारण बाइक सवार 22 वर्षीय युवक अनिल कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी अंबोटा को सिर तथा शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, अंब ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed