{"_id":"584ed9584f1c1b676f649b3d","slug":"two-injured-in-tractor-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से दो गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से दो गंभीर घायल
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
जब्त की गई ट्रैक्टर ट्रालियां
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत गांव समनाल के समीप ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को 108 रोगी वाहन हरोली की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को ट्रैक्टर पंजवाणा से ऊना की तरफ आ रहा था। इसी दौरान समनाल के समीप अचानक ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर सवार नारायणगढ़ अंबाला निवासी कमलप्रीत (28) व मोंटी (25) निवासी यमुनानगर हरियाणा को गंभीर चोटें पहुंचीं।
विज्ञापन
घायलों को 108 रोगी वाहन हरोली कर्मियों ईएमटी विनोद व पायलट की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हरोली के पंजवाणा में किसी काम के चलते आए थे और काम निपटा कर घर वापस जा रहे थे कि समानाल में अचानक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को उपचार दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के संबंध में जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।