{"_id":"57ed22604f1c1bca7f573eaf","slug":"two-died-in-four-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सड़क हादसे; दो की मौत, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार सड़क हादसे; दो की मौत, दस घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 29 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
ऊना बस स्टैंड में बस की चपेट में अाया व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सड़कों पर मौत का खेल लगातार जारी है। वीरवार को जिले में पेश आए तीन दर्दनाक सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दस लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों के दौरान जिले भर में हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन युवा काल का ग्रास बने हैं। वीरवार सुबह ऊना बस अड्डे में दो बसों की टक्कर के बीच पिस जाने से प्रेम जोशी निवासी आदर्श नगर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह प्रेम जोशी बस अड्डे में एक बस के पीछे खड़ा था। इसी दौरान एक बस चालक ने लापरवाही से चलते हुए एक अन्य बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बसों के बीच बुरी तरह पिस जाने के चलते प्रेम जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा वीरवार तड़के बनखंडी में पेश आया। इसमें जालंधर के श्रद्धालु थ्री व्हीलर में सवार होकर पीरनिगाह मंदिर माथा टेकने आ रहे थे कि वनखंडी में थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
थ्री व्हीलर में सवार सुखदेव (28), दविंद्र (24), अमनदीप (18), लखवीर (20), मनप्रीत (20), काका (23), संदीप (27) और हरप्रीत (23) सभी निवासी जालंधर बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। तीसरे हादसे में देर शाम त्यूड़ी में ट्रक-स्कूटी की टक्कर में 22 वर्षीय राहुल निवासी मलेटी तहसील देहरा जिला कांगड़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक राहुल वीरवार शाम एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर ऊना से अंब की ओर जा रहा था कि इसी दौरान त्यूड़ी में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल का सिर बुुरी क्षत-विक्षत हो गया। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा चौथा हादसा वीरवार सुबह बरनोह में पेश आया। मक्खन सिंह निवासी आनंदपुर बाइक पर समूर से ऊना की ओर आ रहा था। बरनोह पहुंचने पर आगे चल रहे साइकिल पर सवार बिहारी लाल (62) निवासी समूर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां बिहारी लाल को गंभीर हालत में देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एएसपी मदन लाल कौशल का कहना है कि पुलिस ने हादसों के संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।