फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two arrested with illigal drugs

नशीले कैप्सूल और शराब सहित दो गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल Updated Fri, 22 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
two arrested with illigal drugs
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

नशा माफिया के खिलाफ हरोली पुलिस का अभियान लगातार जारी है। हरोली पुलिस ने डीएसपी अमित शर्मा की अगुवाई में टाहलीवाल और कुठार बीत में ताबड़तोड़ छापामारी कर दो लोगों को नशीले कैप्सूलों और अवैध शराब के साथ काबू किया है।

विज्ञापन


नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों का पूरा खाका तैयार किया गया है। इसके तहत एक-एक कर ऐसे लोगों को दबोचा जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जिले के बॉर्डर क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले वाहनों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हरोली पुलिस ने अभियान के तहत नशीले पदार्थों का कारोबार करने के दो संदेहास्पद लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार टाहलीवाल स्थित बाजार में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लूठड़े गांव के निवासी गुरु दत्त से पुलिस ने प्रतिबंधित करीब 6 हजार के करीब कैप्सूल सहित अन्य नशीली दवाइयां भी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। उधर, कुठार बीत में दी गई दबिश के दौरान इसी गांव के सतपाल से सात बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गईं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed