{"_id":"58cc17f04f1c1bb66032d4db","slug":"truck-driver-hited-vehicles-and-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ट्रक चालक ने रौंदे वाहन, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी ट्रक चालक ने रौंदे वाहन, दो घायल
अमर उजाला ऊना।
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने बस अड्डे पर कथित नशेड़ी ट्रक चालक दो वाहनों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हादसे में दो लोग घायल हुए है। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। ट्रक चालक को मैहतपुर बैरियर पर नाका लगाकर काबू करने की कोशिश की गई। लेकिन, चालक बैरिकेट्स को तोड़ते हुए ट्रक को मौके भगा ले गया। वहीं, मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात ऊना के पुराना बस अड्डा के समीप एक ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे स्कूटर को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप मौके से फरार ट्रक को रोकना चाहा, तो ट्रक चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक और स्थानीय लोगों के बीच खूब बहसबाजी हुई। इसी दौरान चालक ने अचानक ही ट्रक मौके से मैहतपुर की ओर भाग लिया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद पुलिस ने मैहतपुर बैरियर पर नाका लगाया। जहां पर ट्रक चालक ने ट्रक को रोका और कुछ देर बाद पुलिस बैरिकेट्स को तोड़ते हुए ट्रक सहित पंजाब की तरफ भाग गया। बैरियर पर पुलिस कर्मी और अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।