फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   three bikers with weapon arrested

बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे तीन गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 27 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
three bikers with weapon arrested
बाइक में छुपाया तेजधार हथियार। - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय मुख्य बस अड्डे पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन बाइक सवार युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका तो वे दंबगई पर उतर आए। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों को तेजधार हथियार समेत मौके पर, जबकि एक को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हथियार को बाइक के साइलेंसर में छुपाकर रखा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक संख्या पीबी-12वाई-7531 पर तीन युवक बस अड्डे के चक्कर काट रहे थे।

विज्ञापन


बाइक सवार युवक जैसे ही बस स्टैंड के अंदर प्रवेश करने लगे तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उन्हें पूछताछ के लिए रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक पुलिस कर्मियों से बहस पड़े। इसी बीच एक युवक ने बाइक के साइलेंसर में छिपाई तलवारनुमा तेजधार हथियार को निकाल लिया। इस पर एक पुलिस कर्मी ने दो युवकों को पीछे से दबोच लिया, जबकि भीड़ का फायदा उठाते हुए जितेंद्र नामक एक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बाद फरार युवक को भी बस स्टैंड के पास दबोच लिया। आरोपियों की पहचान हरदीप चंद उर्फ हैप्पी (19) निवासी भलाण नंगल रोड पंजाब, बलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र (19) निवासी ढेर नंगल, जतिंद्र सिंह उर्फ बॉबी (25) निवासी मजारी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed