{"_id":"911c2799f1708a016db84a23611ee12b","slug":"three-arrest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडदंग मचाने पर तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुडदंग मचाने पर तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के तलमेहड़ा में चल रहे शिविर के दौरान तीन युवकों ने खूब हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। जिससे शिविर को बीच में ही बंद करना पड़ा। इस दौरान तीनों युवकों ने ग्राम पंचायत प्रधान के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। युवकों द्वारा शिविर में हुड़दंग मचाने से लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत तलमेहड़ा के प्रधान अशोक कुमार ने पुलिस चौकी जोल में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार को गांव में चल रहे जागरूकता शिविर में गांव के युवक बीच में हुड़दंग मचाने लगे। इसके अलावा युवकों ने प्रधान के साथ गाली गलौज भी किया। युवकों द्वारा मचाए गए हुड़दंग के चलते शिविर को बीच में ही बंद करना पड़ा। डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ग्राम पंचायत प्रधान की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन