{"_id":"572106004f1c1bbf0ba91760","slug":"theft-in-temple-in-lathiani","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियाणी के दो मंदिरों में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठियाणी के दो मंदिरों में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के शिव मंदिर सरोह और खेड़ी में चोरों ने हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के उपरांत मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के गांव सरोह और खेड़ी में स्थित शिव मंदिरों में बीती रात्रि चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्रों से हजारों रुपयों की नकदी उड़ा ली। इसके अलावा मंदिर में रखी पीतल की गागर पर भी हाथ साफ कर लिया है। चोरी की इन घटनाओं में हजारों का नुकसान आंका जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिर में देखा तो मंदिर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला। इस पर मामले की सूचना पंचायत प्रधान सुनीता को दी गई। ग्राम पंचायत प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन