फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   theft at Chintpurni, case

चिंतपूर्णी में युकां प्रदेश सचिव के घर चोरी

Sun, 25 Sep 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Sun, 25 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
theft at Chintpurni, case
चोरी - फोटो : अमर उजाला

चिंतपूर्णी में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकुश कालिया के घर घुसकर शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर घर से लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए हैं। देर रात हुई चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। हालांकि, अभी तक कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लग पाया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश सचिव अंकुश कालिया के घर के साथ ही उनके पुराने घर में कुछ अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर घर के अंदर रखे कुछ गहनों को चोरी कर लिया है। इनकी कीमत डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


अंकुश कालिया ने पुलिस को बताया कि जब वह रविवार सुबह उठा तो उन्होंने अपने पुराने घर का दरवाजा खुला हुआ देखा। कमरे के अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी गायब थे। कमरे के अंदर लगी छोटी सी खिड़की भी टूटी हुई थी। इसके बाद मामले की सूचना उन्होंने चिंतपूर्णी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और घर के लोगों के बयान भी दर्ज किए। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed